Now Reading
शामली: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा || Villagers protest against the power dept

शामली: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा || Villagers protest against the power dept

उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले की ऊन तहसील में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने में पहुंचे लोगों से CCA की टीम ने बातचीत की, जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी रात में हमारे घरों में जबरन घुसते हैं। जब हम इसका विरोध करते हैं तो वे हमारे साथ हाथापाई करने लगते हैं और उल्टा हमारे ही खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा देते हैं। इतना ही नहीं, अगर हम आवाज उठाते हैं तो बिजली विभाग हम पर झूठे बिजली चोरी के आरोप भी लगा देता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत भी की है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है और उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Visit our website: www.chalchitraabhiyaan.com

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/@ChalChitraAbhiyaan

Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/chalchitraabhiyaan

Follow us on Twitter: https://twitter.com/chalchitraabhiyaan

See Also

Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/ChalChitraAbhiyaan

#uttarpradesh #westuttarpradesh #shamli #protest #bijli #vibhag #bjp #theft

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.


© 2019 ISSUE MAGAZINE WORDPRESS THEME. ALL RIGHTS RESERVED.